संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख
जौनपुर, जून 17 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इमलों पांडेय पट्टी गांव में मंगलवार की रात को एक व्यक्ति के घर के रसोई में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गयी। इससे हजारों का सामान जल गया। घर में सो रही महिलाएं बाहर भागकर अपनी जान बचाई। उक्त गांव निवासी अता रसूल रोजी की पत्नी नाजमा व बेटियां खाना पीना करके कमरे में सोने चले गए। देर रात में रसोईघर में अचानक आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि किसी प्रकार आग से बचते हुए नाजमा और उनकी बेटियां घर से निकल कर बाहर गयी।आग से कुछ ही मिनट में रसोई घर में रखा गैस चूल्हा, बर्तन, चावल, एक कुंतल गेंहू, 50 किलो आटा, रिफाइन तेल, दाल समेत अन्य घरेलू व खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी रात में पहुंच गयी। ग्राम प्रधान दशरथ बिंद ने बताया कि आग कैसे लगी यह अभी पता नही च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.