मेरठ, अप्रैल 23 -- गुरुवार दोपहर मुल्हेड़ा गांव के जंगल में किसान राजेश उर्फ कल्लू के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित किसान ने रंजिशन आग लगाए जाने की आशंका जताई है। उसने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर जली हुई फसल का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.