बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गौरीकला में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से एक मकान के चार कमरे और दो दुकानें जलकर राख हो गईं। आग से बाइक समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने दामाद और उसके बहनोई पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है।ग्राम गौरीकला निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा के घर में उनकी पुत्री स्नेहा, पत्नी हीरामनी और पुत्र प्रशांत मौजूद थे। परिवार के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाया।पीड़िता स्नेहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति पंकज विश्वकर्मा निवासी परास, थाना बिल्हौर (कानपुर नगर) से परेशान होकर करीब 15 दिन पहले अपने दो बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी थी। आर...