पीलीभीत, मार्च 16 -- अकोड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे पड़ी झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह तीन बजे आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा सारा सामान बिस्तर,चारपाई,चौकी, बर्तन, अनाज, कपड़े गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। अकोड़ा निवासी लालाराम सक्सेना गांव के बाहर तालाब के किनारे अपनी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। लालाराम ने बताया कि सुबह लगभग तीन बजे अचानक झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी। जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान बिस्तर बर्तन अनाज कपड़े चारपाई चौकी गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपए का सामान जल गया। लालाराम ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपए निकाल कर रखे थे। वह भी जल गये है। आग लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.