सुल्तानपुर, मार्च 14 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र की प्रतापगंज पुलिस चौकी अंतर्गत पूरनपुर गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दो भैंसें झुलस गईं और पशुशाला में रखा सामान भी जलकर राख हो गया, जिससे पशु मालिक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। बालमपुर ग्राम पंचायत के पूरनपुर गांव निवासी कामराज के परिवार के लोग सुबह सरसों काटने के लिए खेत गए थे। इसी दौरान करीब 11 बजे उनकी सरिया (पशुशाला) में अचानक आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में आकर दो भैंसें बुरी तरह झुलस गईं, जिनमें से दोनों भैंस गाभिन (गर्भवती) बताई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.