कौशाम्बी, मार्च 31 -- कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से किसानों की करीब आठ बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद से जहां पीड़ित किसानों का हाल बेहाल है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अफजलपुर सातों गांव के बाहर खड़े गेहूं के खेत में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब तक कुछ समझा, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। तेज हवा के चलते एक खेत से दूसरे खेत तक फैलने लगी। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफजलपुर सातों और हकीमपुर समेत आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, डिब्बों और मिट्टी की मदद से कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.