रुद्रपुर, जुलाई 1 -- किच्छा, संवाददाता। सुबह की सैर पर निकले राइस मिल मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर से कुछ दूरी पर बरेली रोड किनारे नाले में पड़ा मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 51 वर्षीय सतीश खुराना पुत्र भगवान दास खुराना निवासी बरेली रोड, किच्छा की लालपुर में राइस मिल है। परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सैर के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद परिजन, व्यापारी और पुलिस उनकी तलाश में जुट गए। पुलिस ने बरेली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। इसी दौरान सतीश खुराना बरेली रोड स्थित जेपी राइस मिल के सामने एक नाले में अचेत अवस्था में मिले। उन्ह...