गौरीगंज, मई 10 -- संग्रामपुर। थानाक्षेत्र अंतर्गत नोनरा मजरे करनाईपुर गांव में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी गए। जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रविवार को दोपहर में रेनू सिंह पुत्री हीरा सिंह अचानक बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी गए जहां परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि यह लड़की छत पर कपड़ा फैलाने गई थी तभी रस्सी टूट कर उसके गले में लिपट गई जिससे वह बेहोश हो गई। इलाज कर रहे डॉ. देवेश ने बताया उसके गले में रस्सी के निशान हैं। हैंगिंग का मामला लग रहा था। उन्होंने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...