पीलीभीत, मार्च 31 -- बीसलपुर। गांव सुजनी में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजनी निवासी सुम्मेर लाल की पुत्री उमा 27 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिससे वह अचेत हो गयी। परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...