बरेली, मई 26 -- बरसेर। एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।बरसेर की युवती सोमवार शाम खाना खाकर घर में सो गई थी। सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली तो कोई खास वजह सामने नहीं आई। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट से मौत कारण स्पष्ट होगा तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...