हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद परिवार से पूछताछ भी की है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि दमुवाढूंगा में एक व्यक्ति ने घर के भीतर कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली है। तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा और जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के रूप में हुई है। परिवार से पुलिस की पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पत्नी से भी पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली है। पुलिस को शक है कि मामला पारिवारिक विवाद के कारण हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.