संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन
सोनभद्र, मई 17 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरडीहा में रविवार सुबह एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।डुमरडीहा निवासी 27 वर्षीय मंजूर आलम पुत्र रमजान शाह ने रविवार सुबह करीब आठ बजे घर में रखा कथित कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। युवक की हालत खराब होते देख परिजन उसे निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. बीके सिंह की देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक युवक की शादी चकिया क्षेत्र में हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी पिछले करीब आठ माह से मायके में रह रही है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.