संभल, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के चौकी नरौली के गांव जनेटा में शुक्रवार सुबह 17 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जनेटा निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र इमामी हुसैन गांव में ही सैलून की दुकान चलाता था। वह अपने परिवार के साथ रहता था और दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई का नाम मोहम्मद हसनैन है। परिजनों ने बताया कि मृतक के भतीजे को चोट लगने के कारण उसका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है, जिसके चलते परिवार के कुछ सदस्य दो दिन पहले ही वहां चले गए थे। गुरुवार शाम को मोहम्मद हुसैन घर पर ही सोया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसके चचेरे भाई तस्लीम ने देखा कि वह दुकान पर नहीं पहुंचा है। जब वह घर पहुंचा और आवाज दी, त...