चित्रकूट, मार्च 1 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव में सूना घर पाकर शनिवार की शाम युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। उस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतक की पत्नी मायके चली गई थी। अस्पताल से दवा कराकर लौटे पिता ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। अंदर जाकर देखा तो बेटा फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। रगौली निवासी भोला के 22 वर्षीय बेटे दिनेश उर्फ राजा ने शनिवार की शाम अंदर से दरवाजा बंदकर घर की छत पर लगी लकड़ी की धन्नी में रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों के मुताबिक दिनेश की पत्नी निराशा शनिवार को सुबह अपने मायके चली गई थी। जबकि पिता भोला दवा कराने अस्पताल चला गया था। चार बजे के बाद जब भोला घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने पर अंदर से कोई हरक...