चित्रकूट, मई 5 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव के दरियाव पुरवा में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव की ही लापता एक युवती के परिवार पर युवक को फोन से धमकाने के साथ ही शराब के साथ जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस कहना है कि अस्पताल से मिले मेमो से जानकारी मिली है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। दरियाव पुरवा निवासी 20 वर्षीय धीरज सोमवार की शाम को परिजनों से यह कहकर निकला था कि वह शादी का कुछ सामान लेने जा रहा है। क्योंकि मंगलवार को धीरज के दादा की बेटी की शादी थी। आधी रात करीब 12 बजे धीरज नशे की हालत में घर पहुंचा। परिजनों के मुताबिक उस दौरान धीरज को उल्टी हो रही थी। आशंका होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.