मेरठ, अप्रैल 11 -- रोहटा स्थित गांव से शुक्रवार देर शाम घर से अर्द्ध विक्षिप्त युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। देर रात तक घर वापिस नहीं आने पर परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताकर घटना की जानकारी थाना पर दी। रोहटा निवासी गुलफाम ने बताया कि छोटा भाई इकराम 35 पुत्र याकूब अली मानिसक रूप से कमजोर है। वह शुक्रवार की देर शाम घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। देर रात तक वापिस नही होने पर परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने व्यक्ति की गुमशुदगी की तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुलिस ने पीड़ित को 24 घंटे बाद कार्रवाई करने का पाठ पढ़ाकर चलता कर दिया। परिजन अब परिवार के लोगों के साथ आसपास गांवों में व्यक्ति की तलाश में जुटे है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि उनकी जानकारी में अभी ऐसा मामला नही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.