मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मीरापुर।क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला के जंगल में एक ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लग गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शनिवार देर रात गांव कासमपुर खोला के जंगल में एक ट्यूबवेल पर दो युवक शराब का सेवन कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी और छाती को छुते हुई पार हो गई। देर रात में ही गोली लगने से घायल युवक को लेकर परिजन कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत में उसे मुजफ्फरनगर सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां हालत में कोई सुधार नहीं होने पर देर रात ही परिजन घायल को मेरठ निजी अस्पताल ले गए थे। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या से पहले मौके पर पी गई थी शराब जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई...