संभल, अप्रैल 6 -- थाना असमोली क्षेत्र के गांव तलवार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर निवासी 26 वर्षीय जाकिर पुत्र मंसूल अहमद पिछले सात वर्षों से गांव तलवार में रह रहा था। रविवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन ले लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था।घटना की सूचना पर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी...