संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मोबाइल टावर के पास मिला शव
पीलीभीत, जून 23 -- पूरनपुर। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव में मोबाइल टावर के पास पड़ा मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा के रहने वाले शिवसागर लाल (45)पुत्र मेघनाथ सोमवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव में लगे मोबाइल टावर के पास मिलने से खलबली मच गई। जानकारी लगते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शिवसागर की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। शिवसागर लाल के भाई ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि मृतक शिवसागर लाल शराब पीने का आदी था। उसके भाई ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.