औरैया, अप्रैल 9 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बोडेपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह घर के बरामदे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, बोडेपुर निवासी अजय कुमार (33) पुत्र कल्लू सिंह की बुधवार रात घर के बरामदे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।बताया जा रहा है कि अजय कुमार करीब 10 दिन पहले ही दिल्ली से नौकरी कर वापस गांव आया था। घटना के समय उसकी पत्नी मायके दिबियापुर गई हुई थी, जबकि माता-पिता भी रिश्तेदारी में गए थे, जिससे वह घर पर अकेला था।घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की दो छोटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.