शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- तिलहर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। नगरिया मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी अनुज चौधरी ने बताया कि गुलाम खेड़ा गांव के रामकिशन उर्फ सनी वर्मा रविवार की रात अपनी चचेरी बहन की शादी में रविवार को गया था। बहन की शादी गांव में ही थी। बारात में उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिस पर गांव के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुज चौधरी ने बताया कि सोमवार की सुबह अस्पताल से मेमो आने के बाद उन्हें युवक की मौत की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- लापता होने के चौथे दिन जंगल में मिला युवक का शव, एटा में मर्डर; मौसिया ससुर पर हत्या का आरोप उधर कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.