संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस को बिना सूचना किए अंतिम संस्कार
संभल, मई 1 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने भूसे की बुरझी में लगी लकड़ी से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने युवक को फंदे पर लटका देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- गृह क्लेश से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई, मौत घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.