मऊ, मार्च 29 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गदयापार में 42 वर्षीय अविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय रामभवन चौहान पुत्र स्व. इंद्रदेव चौहान के रूप में हुई है। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज जांच पड़ताल जुट गई है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गदयापार निवासी रामभवन चौहान गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज में मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह वह घर से काम के लिए निकला था। देर शाम उसके छोटे भाई रामकरन चौहान से फोन पर बात हुई, जिसमें उसने खुद को रास्ते में बताया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा, जिससे परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.