सहारनपुर, मार्च 2 -- थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी में सड़क किनारे युवक का शव मिलने के मामले में मृतक के दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में जनता रोड स्थित गांव चकहरेटी में दूध की फैक्ट्री के निकट सड़क किनारे शुक्रवार को युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। क्षेत्र के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। उस दिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। शनिवार को मृतक की पहचान अभ्युदय त्यागी (26) पुत्र समलित निवासी टैगोर गार्डन पेपर मिल के रूप में हुई। बेटे की मौत पर परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.