संभल, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत पेट में तेज दर्द के कारण हुई है, जबकि आसपास के लोगों के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया गया कि मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष थी और वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न चाहने के कारण आगे की प्रक्रिया नहीं की गई है, हालांकि मामले को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.