औरैया, मार्च 6 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला ब्रम्हनगर में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला ब्रम्हनगर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र दर्शन सिंह शहर में एक जनसेवा केंद्र की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे में था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो अभिषेक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ब्रम्हनगर चौकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.