उन्नाव, जून 5 -- सुमेरपुर, संवाददाता। फूफा के घर पला-बढ़ा युवक संदिग्ध हालात में शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

शव कब्जे में लिया गया जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ऑनलाइन सट्टा खेलता था ग्रामीणों का कहना है कि मृतक आनलाइन सट्टा खेलता था, जिसमें कई हजार रुपये हार चुका था।

पुलिस जांच जारी बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति साफ होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...