श्रावस्ती, अप्रैल 4 -- कटरा (श्रावस्ती),संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के नरपतपुर के मजरा तौवाब पुरवा में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तौवाब पुरवा निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद हसन उम्र 28 वर्ष का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवीन मॉडर्न पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.