संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला
मिर्जापुर, जुलाई 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में युवक का फंदे पर लटकता का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाजीपुर निवासी विनीत पांडेय (20) पुत्र शीतला प्रसाद पाण्डेय घर का इकलौता पुत्र था। पांच बहन हैं। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी बहन ने उसे आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा धक्का देकर खोला गया। अंदर का नजारा देखकर परिजनो के होश उड़ गए। विनीत का शव कमरे में हुक से गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.