बस्ती, जून 5 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र की नगर पंचायत रुधौली के एक स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। युवक तीन दिन पहले रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, लेकिन पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया था। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। नगर पंचायत रुधौली निवासी स्वर्ण व्यवसायी अनिल सोनी का पुत्र आदर्श सोनी अयोध्या में रहकर पढ़ाई करता था। दो जून को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- युवक गायब, रिपोर्ट दर्ज उसी दिन बस्ती जिले में मनौरी पुल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस उसे जिला अस्पताल ले...