संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
बलरामपुर, अगस्त 21 -- उतरौला, संवाददाता। रेहरा थाना क्षेत्र के महदेइया सिरसिया गांव निवासी 55 वर्षीय अब्बू पुत्र मिन्नन का शव गुरुवार रात करीब आठ बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर संजू प्रधान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि अब्बू शाम करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो खेत में उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अनुज वधू नजमा ने आरोप लगाया कि मंगलवार को बकरियों को लेकर गांव की शमीम बानो से अब्बू का विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद शमीम बानो और उसके दामाद इसरार ने अब्बू के साथ मारपीट भी की थी। उस मामले में पेहर पुलिस चौकी पर शिकायत भी की गई थी। नजमा ने आरोप लगाया कि बुधवार को चौकी पर तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.