संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी, मौत
सोनभद्र, जुलाई 11 -- वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव निवासी 30 वर्षीय चंदा देवी पत्नी प्रदीप गुप्ता ने शनिवार की सुबह लगभग छह बजे अपने घर में बडे़र से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रायपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.