उन्नाव, मई 15 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के कस्बा भगवंतनगर के वार्ड नंबर चार के रहने वाले मनोज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी नेहा पासी की बुधवार शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए सुमेरपुर पीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों के मुताबिक जहरीला पदार्थ निगलने से उसकी मौत हो हुई है। मृतका नेहा की शादी आठ साल पहले भगवंतनगर के मनोज के साथ हुई थी। अभी कोई संतान नहीं थी। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। सूचना के आधार पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टर से विसरा सुरक्षित कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...