गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- पलवल, अमित भाटिया। चांदहट थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बिना जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, आरोप बिना बताए किया अंतिम संस्कारशादी और उत्पीड़न महिला के भाई गांव दूधौला निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन रजनी की शादी फरवरी 2023 में गांव लडियाका निवासी भूषण से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, मारते पीटते थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार आपसी तौर पर पंचायतें भी हुई और ...