शाहजहांपुर, मार्च 31 -- कांट। क्षेत्र के गांव की एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति की ओर से मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। सोमवार को इलाके के ग्राम धौरेरा निबासी जगदीश ने पुलिस को सूचना दी कि वह सुबह छह बजे अपने घर से गेहूं की फसल काटने के लिए खेत पर गया था। जब वापस आया तो देखा कि उसकी 30 बर्षीय पत्नी कुसुमा ने कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं फारेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्या ने बताया की महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.