गढ़वा, मार्च 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अमहर गांव निवासी विमलेश वियार की पत्नी 25 वर्षीया कमला देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर मामले में पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद और नोकझोंक हुई थी। उसके बाद शनिवार सुबह देर तक कमला के नहीं जगने पर परिजनों को शक हुआ। मृतका के ससुर जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने कमला को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। काफी प्रयास के बावजूद जब वह नहीं जागी तो गांव के लोगों को उसकी सूचना दी। उसी दौरान पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुरा थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.