उन्नाव, मई 16 -- उन्नाव, संवाददाता। बीघापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण गांव की रहने वाली महिला की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पुलिस ने शव का दो डॉक्टर के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : शादी समारोह में आई महिला की हत्याखुशी त्रिवेदी का तिलक कार्यक्रम सिकंदरपुर कर्ण गांव की रहने वाली 24 वर्षीय खुशी त्रिवेदी पत्नी सुजीत कुमार हाल ही में रायबरेली निवासी बुआ के लड़के का तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा...