मऊ, मई 1 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा गांव में गुरुवार की शाम गांव के सिवान में 28 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पुलिस और फोरेसिक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। पुलिस के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र केे बीजपुरा के खदरा गांव निवासिनी मीरा चौहान पत्नी अखिलेश चौहान का अपने पति से किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच गुरुवार की शाम चार बजे के आस पास घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा गांव के सिवान में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.