संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, अंतिम संस्कार की तैयारी के वक्त पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया
संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भेड़ौरा पिकौरा गांव निवासी संगीता (36) पत्नी दिनेश की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात नंबर से पीआरवी को महिला के हत्या की सूचना दी गई। सूचना पर पीआरवी पुलिस टीम ने बेलहर थाने की पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही एसओ बेलहर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बेलहर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.