सुल्तानपुर, मार्च 13 -- चांदा, संवाददाता। गुरुवार की रात को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। मामला संदिग्ध पाए जाने पर महिला के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के शुकुल उमरी गांव की महिला कल्पना पत्नी रामबली धुरिया की गुरुवार की रात छत से गिरने के बाद मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब मृतक महिला कल्पना के मायके वाले निवासी राजा उमरी बेलाही थाना लंभुआ पहुंचे तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। जिसकी सूचना मायके वालों द्वारा चांदा कोतवाली को दी गई। सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा अमित कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी गारवपुर शिव जन्म यादव ने जांच पड़ताल की। मृतका के पति रामबली धुरिया जीप चालक है। उनसे भी पूछताछ की गई । फोरे...