हापुड़, मई 1 -- क्षेत्र के गांव भगवानपुर में स्थित आम के बाग से कच्चे आम लेने के लिए गया युवक संदिग्ध दशा में लापता हो गया। उसको काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मजदूर के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से जनपद संभल निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वह और उसका भाई धर्मेंद्र गांव भगवानपुर में स्थित ईट भट्टे पर काम करते है। पीड़ित ने बताया कि 19 अप्रैल को उसका भाई धर्मेंद्र सिंह पास के ही आम के बाग से कच्ची आम लेने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों से दो लोग लापता लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आयाप। भाई के लापता होने के बाद उन्होंने उसको काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अब थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.