संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर, जून 5 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादा में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी के परिसर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब वहां काम करने वाले बरेली के 24 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा में इन दिनों पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां अन्य मजदूरों के साथ बरेली जनपद का एक युवक भी मजदूरी का काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार मृतक की पहचान नरवीर उम्र 24 वर्ष पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम निवाडिया थाना फतेहगंज, बरेली के रूप में हुई है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.