संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में लगी आग, नकदी समेत हजारों का नुकसान
मऊ, जून 21 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में शुक्रवार की रात एक आवासीय मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
घटना का विवरण घर के बाहर सो रही पीड़िता ने आग की लपटें देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में रखा नकदी समेत गृहस्थी का सामान और दुकान का सामान सब जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल सहित आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी भगवंती देवी पत्नी मुन्ना राम का एस्बेस्टस शीट (सीमेंट का चादर) लगा मकान है।
सामान का नुकसान मकान के सामने गुमटी में उनकी सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। पीड़िता शुक्रवार रात खाना खाने के बाद मकान के बाहर चारपाई पर सो गई थी। रात करीब दो बजे गर्मी का अहसास ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.