संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के पुजारी की मौत
अमरोहा, मई 16 -- नगर के एक मंदिर के पुजारी की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव मंदिर के पास बनी कुटी में पड़ा मिला। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पुजारी के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बावजूद इसके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 55 वर्षीय शूरवीर गजरौला के सलेमपुर गोंसाई मार्ग स्थित प्याऊ मंदिर में बीते पांच वर्षों से पुजारी थे। परिजनों के मुताबिक बीते चार दिन से वह खाना नहीं खा रहे थे, शराब का सेवन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले मंदिर के सामने बाइक की टक्कर से वह घायल भी हो गए थे। इस बीच शुक्रवार रात किसी समय पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह मंदिर के बराबर में बनी कुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.