संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत, घर में मिला शव
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- अमरिया। थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर के अंदर पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मृतका का परिचय बांसखेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय बानो पत्नी जलालुद्दीन अपने मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां थीं। पुत्र की भी एक दुर्घटना में मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। बताया गया कि बानो को बीते मंगलवार को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद क्षेत्र में लगातार दो दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.