बलरामपुर, मार्च 10 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भुडकुडहा में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में चर्चा का माहौल है। मृतक के परिजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। ग्राम भुडकुडहा निवासी नीता देवी पत्नी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके साथ उनके 65 वर्षीय चाचा बहादुर कई वर्षों से रह रहे थे। उनका कहना है कि 9 मार्च की रात करीब 8 बजे गांव के ही अमर पाल, विजय पाल, सत्यपाल पुत्र सलदी यादव तथा सुभाष पुत्र विजय पाल ने बहादुर को घर व संपत्ति हड़पने के लालच में जान से मारने की धमकी दी थी। नीता देवी के अनुसार धमकी के बाद बहादुर कुछ समय के लिए उनके घर आ गए थे, लेकिन बाद में वह वापस अपने घर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.