संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, भालू के हमले की आशंका
बागेश्वर, सितम्बर 17 -- बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के दुलम निवासी 70 वर्षीय डुंगर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार डुंगर सिंह पुत्र आन सिंह 10 सितंबर को दुकान जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो 12 सितंबर को कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस, ग्रामीण, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने उनकी तलाश शुरू की। 16 सितंबर को घर से करीब 500 मीटर दूर उनका शव बरामद हुआ। चेहरे पर चोट और घाव के निशान मिले हैं। परिजनों ने भालू के हमले में मौत की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गोपेश्वर के बूरा गांव पर भालू ने किया हमला, इलाज जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.