हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई, संवाददाता। सवायजपुर थाना क्षेत्र के डाबरापुर गांव निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। डाबरापुर निवासी लवकुश 60 वर्ष की फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जानकारी के अनुसार 3 मार्च को ग्राम समाज की जमीन को लेकर गांव में विवाद हुआ था, जिसमें लवकुश ने दो लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि लवकुश पहले से बीमार थे। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...