देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 70 वर्षीय जगत किशोर मिश्रा की मौत हो गई। वह जसीडीह थाना क्षेत्र के लोधराडीह घोरपरास निवासी थे। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इसकी जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बताई जा रही है। उधर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को आवेदन देकर शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। मृतक के भतीजा फंटूस कुमार ने बताया कि घर के समीप बागवानी कराने के लिए मजदूरों के साथ गए थे। उन्हें दवा खानी होती थी, जिसे लेकर नहीं गए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर पगला बाबा अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर तक इलाज के बाद मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.