संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के संतोषपुरा गांव में 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही बाग में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।
परिवार के आरोप मृतक के भाई ने गांव में रहने वाले उसके साढ़ू पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संतोषपुरा गांव निवासी मोहन स्वरूप ने बताया कि उसका 38 वर्षीय भाई होरीलाल पुत्र ढाकन लाल रुद्रपुर में नौकरी करता था। वह बुधवार को घर आया था। घर पहुंचने के बाद होरीलाल न्यूरिया थाना क्षेत्र के जनकपुरी गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां उसने पत्नी हीरा काली, पुत्री साधना और पुत्र हरीश से मुलाकात की। शाम के समय वह वापस संतोषपुरा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.